Latest News

बिट्टू व चौधरी परिवार का भाजपा से जुड़ने से पार्टी हुई मज़बूत,ऐतिहासिक जीत होगी: राजेश भोला

By 21-4-2023

Published on 21 Apr, 2024 12:09 PM.

 

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,मनिंद्र) लोकसभा चुनाव में महानगर का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है बीते दिन कांग्रेस के बड़े टकसाली नेता ताजिंदर बिट्टू व पूर्व सांसद की धर्मपत्नी कर्मजीत कौर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा भाजपा नेता राजेश भोला ने कहा पंजाब अपना बेहतर भविष्य भाजपा में देख रहा है और विपक्ष के लोग भी भाजपा की राष्ट्र हित नीतियों से प्रभावित हो भाजपा से जुड़ रहे है उन्होंने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तजिन्दर बिट्टू व चौधरी परिवार से कर्मजीत कौर का भाजपा के साथ आना पंजाब व भाजपा के उज्वल भविष्य के शुभ संकेत है उन्होंने कहा जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा एक इतिहासिक जीत की दिशा की और तेज़ी से बढ़ रही है और कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाले जालंधर में कांग्रेस के ग़लत फ़ैसलों के कारण कार्यकृत्यों व धरातल से जुड़े नेताओं को नज़र अन्दाज़ करने से कांग्रेस का पतन होना तय हो चुका है

Viewers: 53001

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper